सरकारी काम में करते हैं बड़ी रकम की मांग
घरघोड़ा क्षेत्र की जनता कुछ पटवारियों से है त्रस्त
प्रति एकड़ लेते हैं एक लाख रुपए
घरघोड़ा. घरघोड़ा क्षेत्र के कुछ पटवारी जो कि घरघोड़ा एरिया के समस्त हल्का नंबर में अपनी मनमानी कर रहे हैं और सरकारी काम तथा हल्का पटवारी गिरी छोड़कर दलाली गिरी में व्यस्त हो रखे हैं, तथा लाखों रुपए की दलाली के साथ जमीन की खरीद बिक्री एवं नामांतरण और बिक्री नकल चौहद्दी का कार्य किया जा रहा है, पटवारी बड़े दलाल लोगों से संपर्क में है, और सीधे किसानों से संपर्क कर उनकी जमीनों में लाखों रुपए की दलाली कर कुछ किसानों को गुमराह कर उनकी जमीन की खरीद बिक्री की सौदे में जी जान लगा रहे हैं,
सूत्रों से जानकारी मिली है कि घरघोड़ा क्षेत्र के कुछ ही जाने-माने पटवारी जोकि अपने हल्का नंबर का खुद को मालिक समझते हैं, तथा किसानों को किसी भी कार्य हेतु चक्कर पर चक्कर लगवाते हैं, खरीद बिक्री में भी उन पटवारियों का सीधा हस्तक्षेप रहता है, किसान अगर जमीन अपने अनुसार बेचना चाहें तो उस पर दस्तावेजों में कमी बेशी बताकर उसे लंबित प्रकरण बनाया जाता है, जिससे किसान परेशान होकर उन्हीं पटवारियों के कहने से फिर सौदेबाजी करें तो ठीक नहीं तो दस्तावेजों पर नियम कानून के बेवजह किसान की जमीन को विवादित कर दिया जा रहा है,
किसानों से लेते हैं बिक्री नकल चौहद्दी का प्रति एकड़ 1 लाख रुपए
सबसे ज्यादा आश्चर्यचकित करने वाली बात तो यह है कि घरघोड़ा क्षेत्र के कुछ गिने-चुने पटवारी जो कि किसानों की जमीन का दस्तावेज बिक्री नकल चौहद्दी बनवाने कुछ पटवारी ले रहे हैं प्रति एकड़ एक, एक लाख रुपए मतलब जितना भ्रष्टाचार घरघोड़ा हल्का पटवारी नंबरों में हो रहा है उतना तो छत्तीसगढ़ में कहीं नहीं है जितना भ्रष्टाचार घरघोड़ा क्षेत्र के कुछ पटवारियों ने नाक में दम कर दिया है ऐसे पटवारी की बड़े स्तर में शासन को जांच करनी चाहिए तथा इनकी वैध अवैध संपत्ति की भी जांच होनी आवश्यक है किसानों द्वारा पैसा नहीं देने से उन्हें घुमाया जा रहा है जिससे कि किसान त्रस्त है परेशान है अगर किसान प्रति एकड़ ₹1लाख घूस देगा तो किसान के पास क्या बचेगा एक तरफ छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र भूपेश बघेल ने किसानों तथा आमजन के हित में सफल योजनाएं बनाई है जिसमें विशेषकर किसानों के हित के लिए योजनाओं को फोकस में रखकर किसानों को लाभ देना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है लेकिन घरघोड़ा क्षेत्र के कुछ करोड़पति पटवारी छत्तीसगढ़ के किसान पुत्र मुख्यमंत्री की योजनाओं को भ्रष्टाचार में तब्दील कर दिए हैं और किसानों का भरपूर शोषण कर रहे हैं यह सोचनीय विषय है ऐसे में जिला कलेक्टर रानू साहू जी को जल्द ही जांच करनी होगी और ऐसे दोषी पटवारियों के ऊपर अतिशीघ्र कार्यवाही करनी चाहिए जिससे कि किसान संतुष्ट हो और बिना घूस दिए अपने जमीन के दस्तावेज चौहद्दी शासकीय शुल्क के आधार पर बनवाए जिससे किसानों को राहत मिल सके
जानकारी यह भी है कि पिछले कलेक्टर द्वारा कई वर्षों से जमे पटवारियों का ट्रांसफर की लिस्ट निकाली थी जिसमें घरघोड़ा क्षेत्र के कुछ पटवारियों को तो चार्ज में बदलाव किया लेकिन कुछ और भ्रष्ट पटवारी है जिन्हें हटाया नहीं गया है ऐसे में क्षेत्र के किसान एवं जनता का प्रशासन से विश्वास उठता जा रहा है
तेजतर्रार कर्तव्यनिष्ठ संवेदनशील कलेक्टर रानू साहू पर है क्षेत्र की जनता को भरोसा
कलेक्टर भीम सिंह के जाने के बाद नए कलेक्टर श्री रानू साहू जी के ऊपर घरघोड़ा क्षेत्र की जनता अब भरोसे में है कि ऐसे चुनिंदा पटवारी जो एक ही हल्का नंबर में जमे हुए हैं तथा मौखिक शिकायत भी हुई है और अब लिखित शिकायत भी किया जाएगा जिससे कि सरकारी कार्यों दस्तावेजों जिसे पटवारी आसानी से बनाएं और नहीं उसे बेवजह विवादित बनाकर किसानों को चक्कर में चक्कर लगवाए ऐसे पटवारी का स्थानांतरण करना तथा इनके चल अचल संपत्ति की जांच होनी भी आवश्यक है

