घरघोड़ा . घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवगढ़ में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। 14 जून को मंजू सारथी, पिता सीताराम सारथी, की लाश उनके घर के कमरे में म्यांर (छत की कड़ी) से चुन्नी के सहारे लटकी हुई पाई गई।
परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो मंजू की लाश देखकर उनके होश उड़ गए। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची घरघोड़ा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राथमिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। जांच अधिकारी के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।


