June 4, 2026

हड़ताल को निगम के कर्मचारियों का समर्थन
0 किया गया विरोध प्रदर्शन
रायगढ़। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा आहूत की गई पांच दिवसीय हड़ताल का निगम के कर्मचारियों ने भी समर्थन किया है। निगम की आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल किया।
प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34% डीए एवं सातवां वेतनमान के अनुसार एचआरए की मांग को लेकर शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले 25 से 29 जुलाई तक हड़ताल किया जा रहा है। हड़ताल का निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने भी समर्थन किया है। पानी, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी अधिकारी कर्मचारी द्वारा काम बंद हड़ताल किया गया। इस दौरान शाम के समय टाउन हॉल के मुख्य द्वार पर सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए और 34% डीए व सातवां वेतनमान के अनुसार एचआरए की मांग को लेकर नारे लगाए। स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री अनिल वाजपेई ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है, लेकिन राज्य शासन की ओर से केंद्र के समान राज्य के कर्मचारी अधिकारियों को महंगाई भत्ता देने कोई पहल नहीं की जा रही है। पूर्व में प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को समर्थन देते हुए निगम के कर्मचारियों ने एक दिन का हड़ताल किया था। इस पर शासन द्वारा किसी तरह की सकारात्मक पहल नहीं करने के कारण 5 दिनों का हड़ताल किया जा रहा है। हड़ताल के समर्थन में निगम के आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कर्मचारी अधिकारियों ने समर्थन दिया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य व निगम के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

हड़ताल को निगम के कर्मचारियों का समर्थन0 किया गया विरोध प्रदर्शनरायगढ़। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा आहूत...
Read More Read more about हड़ताल को निगम के कर्मचारियों का समर्थन<br>0 किया गया विरोध प्रदर्शन<br>रायगढ़। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा आहूत की गई पांच दिवसीय हड़ताल का निगम के कर्मचारियों ने भी समर्थन किया है। निगम की आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कर्मचारियों ने काम बंद हड़ताल किया।<br>प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों के समान 34% डीए एवं सातवां वेतनमान के अनुसार एचआरए की मांग को लेकर शासकीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले 25 से 29 जुलाई तक हड़ताल किया जा रहा है। हड़ताल का निगम के अधिकारी कर्मचारियों ने भी समर्थन किया है। पानी, स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी अधिकारी कर्मचारी द्वारा काम बंद हड़ताल किया गया। इस दौरान शाम के समय टाउन हॉल के मुख्य द्वार पर सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित हुए और 34% डीए व सातवां वेतनमान के अनुसार एचआरए की मांग को लेकर नारे लगाए। स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री अनिल वाजपेई ने कहा कि महंगाई बढ़ रही है, लेकिन राज्य शासन की ओर से केंद्र के समान राज्य के कर्मचारी अधिकारियों को महंगाई भत्ता देने कोई पहल नहीं की जा रही है। पूर्व में प्रदेश के कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को समर्थन देते हुए निगम के कर्मचारियों ने एक दिन का हड़ताल किया था। इस पर शासन द्वारा किसी तरह की सकारात्मक पहल नहीं करने के कारण 5 दिनों का हड़ताल किया जा रहा है। हड़ताल के समर्थन में निगम के आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कर्मचारी अधिकारियों ने समर्थन दिया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान संघ के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य व निगम के कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार प्रार्थी ने दिनांक दिनांक 25/06/22 को रिपोर्ट दर्ज...
राजनांदगांव पुलिस द्वारा केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में ‘‘अभिव्यक्ति’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री...
थाना- पुलिस चौकी चिचोला दिनांक- 26.07.2022  अवैध शराब बिक्री करने वालों पर चिचोला पुलिस का दबदबा...
राज्य स्तरीय चिंतन शिविर में रायगढ़ के प्रतिभागी हुए शामिल सेवा सत्कर्म का भाव सिखाती है रासेयो...